Home > Business > अवैध वसूली और कम वेतन के खिलाफ ट्रेलर ड्राइवरों का अर्धनग्न आंदोलन, 11 फरवरी से बेमियादी हड़ताल का ऐलान+VDO

अवैध वसूली और कम वेतन के खिलाफ ट्रेलर ड्राइवरों का अर्धनग्न आंदोलन, 11 फरवरी से बेमियादी हड़ताल का ऐलान+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन ने ड्राइवरों को उचित सैलरी नहीं मिलने और कंपनी कैंपस में कथित अवैध वसूली के विरोध में 11 फरवरी से अर्धनग्न होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का ऐलान किया है। आंदोलन को लेकर यूनियन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है।

यूनियन अध्यक्ष जयकिशोर सिंह ने संडे को प्रतीकात्मक रूप से अर्धनग्न प्रदर्शन करते हुए कंपनी प्रबंधन को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ड्राइवरों के हक और सम्मान की लड़ाई के लिए वे रोड पर उतरने को मजबूर हैं। उनका आरोप है कि कंपनी के एक अधिकारी की कथित भ्रष्ट कार्यप्रणाली के कारण ड्राइवरों को न्यूनतम सैलरी तक नहीं मिल पा रहा है।

जय किशोर सिंह ने बताया कि पार्किंग में अलग-अलग मदों के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है, जिससे वाहन मालिकों और ड्राइवरों दोनों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उचित भाड़ा दर भी नहीं मिल रहा है। इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 11 फरवरी से अर्धनग्न हड़ताल शुरू की जाएगी।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर के छाया नगर में टेंट डेकोरेटर के गोदाम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान, तीन दमकल ने पाया काबू+VDO

यूनियन का दावा है कि इस आंदोलन में लगभग 7 हजार ड्राइवर और वाहन मालिक शामिल होंगे। यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो हड़ताल लंबी चल सकती है, जिससे परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।

इसे भी पढ़ें – फंड की कमी से अधूरा पड़ा बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति प्लांट, केंद्र ने भी की बेवफाई, 2028 तक पूरा करने का दावा

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply