Home > Jamshedpur > राष्ट्रपति के दौरे को लेकर 26 फरवरी को जमशेदपुर में नो एंट्री, बसों पर भी रहेगी पाबंदी

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर 26 फरवरी को जमशेदपुर में नो एंट्री, बसों पर भी रहेगी पाबंदी

Jamshedpur (Jharkhand): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Droupadi Murmu Jamshedpur Visit) के 26 फरवरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने कड़े यातायात प्रतिबंध लागू किए हैं। राष्ट्रपति 26 फरवरी को जमशेदपुर पहुंचेंगी। वे मरीन ड्राइव पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी, साथ ही मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी।

राष्ट्रपति (Droupadi Murmu Jamshedpur Visit)के आगमन और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 26 फरवरी को शहर में नो एंट्री लागू रहेगी। यह आदेश उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी पीयूष पांडे और डीएसपी ट्रैफिक नीरज के संयुक्त निर्देश पर जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार 26 फरवरी को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों और मालवाहक चार पहिया वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। खास बात यह है कि इस बार नो एंट्री के दायरे में यात्री बसों को भी शामिल किया गया है। इसके तहत सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक शहर में बसों का परिचालन पूरी तरह ठप रहेगा।

इसे भी पढ़ें – गैंगवार में दबदबा कायम करने के लिए की गई विक्रम शर्मा की हत्या, गणेश गिरोह ने घटना को दिया अंजाम

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सहयोग करें, ताकि राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

You may also like
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO
Jamshedpur Urdu University: उर्दू यूनिवर्सिटी बनाने की मुहिम को सुदिव्य कुमार सोनू के इंतकाल से धक्का+VDO
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
Jharkhand Minister Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर JMM नेता सिमरन भाटिया ने जताया गहरा शोक

Leave a Reply