Home > Crime > बिरसानगर के बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत सिंह हत्याकांड में पुलिस ने महिला मित्र समेत दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिरसानगर के बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत सिंह हत्याकांड में पुलिस ने महिला मित्र समेत दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिरसानगर के रहने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत सिन्हा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 20 लख रुपए के लेनदेन में यह हत्या हुई थी। इस मामले में 22 मार्च को बिरसानगर थाने में अपहरण का केस दर्ज हुआ था। एसएसपी ने रविवार को एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस मामले में प्रशांत सिन्हा की हजारीबाग के लोहसिंहना थाना क्षेत्र के न्यू एरिया निर्मल स्कूल गली के पास रहने वाली महिला मित्र काजल सुमन और उसके दोस्त रौनक को गिरफ्तार किया गया है।इन दोनों ने हजारीबाग से आकर बिरसानगर से प्रशांत सिन्हा को हजारीबाग ले जाकर वहां हत्या कर दी थी। हत्या की घटना रौनक के खटाल पर की गई थी। हत्या के बाद शव बोरी में भरकर छेड़वा डैम के पास फेंक दिया गया था। एसएसपी ने बताया कि प्रशांत सिन्हा और काजल सुमन की फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। बाद में दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। प्रशांत सिन्हा ने कई लोगों से उधार पैसे लिए और काजल सुमन को दिए थे। काजल सुमन ने भी सीधे लोगों से पैसे लिए थे। प्रशांत सिन्हा यह पैसे मांगने लगे थे। इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसी के बाद इन दोनों ने प्रशांत सिन्हा की हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त स्कूटी और प्रशांत सिन्हा की कलाई घड़ी बरामद कर ली है। पुलिस ने लिखा पढ़ी करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply