Home > Crime > बागबेड़ा में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई+VDO

बागबेड़ा में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट (Bagbera Woman Molesting) के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बागबेड़ा के रोड नंबर तीन स्थित सरकारी स्कूल के सामने हुई थी, जहां नशे में धुत एक युवक ने सरेआम महिला के साथ अभद्र व्यवहार (Bagbera Woman Molesting) किया।

बताया गया है कि पांच मार्च की शाम करीब 6 बजकर 50 मिनट पर लगभग 20 वर्षीय महिला के साथ कन्हैया रजक नामक युवक ने बदसलूकी की। आरोप है कि उसने महिला के मुंह में जबरन सिगरेट लगा दी और उसके कपड़े उतारने की कोशिश की। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की।

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने युवक को रोकने की कोशिश नहीं की। हालांकि किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए कार्रवाई की।

घटना के बाद पीड़िता ने बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छापेमारी की। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

टीम ने छह मार्च को कार्रवाई करते हुए बागबेड़ा के नया बस्ती निवासी कन्हैया रजक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें – होर्मुज जलडमरूमध्य में चेतावनी की अनदेखी करने वाले तेल टैंकर पर ड्रोन हमला

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ पहले से बागबेड़ा थाना में मारपीट और छेड़छाड़ से संबंधित दो मामले दर्ज हैं। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी साक्ष्य जुटा रही है ताकि अदालत में आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जा सके।पुलिस की छापेमारी टीम में बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर, सहायक अवर निरीक्षक आलोक कुमार और जनार्दन सिंह शामिल थे।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, तड़ीपार अपराधी खुर्शीद उर्फ भाकुड़ समेत 10 गिरफ्तार, हथियार बरामद+VDO
जमशेदपुर में दुकानदार से चापड़ दिखाकर रंगदारी की मांग, विरोध के बीच पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया
जमशेदपुर में दो फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

Leave a Reply