Home > Crime > Jamshedpur Illegal Weapon Arrest : जमशेदपुर के कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और गोली बरामद

Jamshedpur Illegal Weapon Arrest : जमशेदपुर के कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और गोली बरामद

Jamshedpur (Jharkhand) : झारखंड के जमशेदपुर में अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कदमा पुलिस ने रामजनम नगर से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा गोली और एक (Jamshedpur Illegal Weapon Arrest) आईफोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, हथियार को घर के किचन में बर्तनों की ट्रे के भीतर छिपाकर रखा गया था। दोनों युवकों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, 27 अक्टूबर की रात सूचना मिली थी कि रामजनम नगर के काली मंदिर रोड निवासी समीर नाग उर्फ आदित्य नाग अपने एक साथी के साथ किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है। सूचना में उसके पास अवैध देशी कट्टा होने की (Jamshedpur Illegal Weapon Arrest) बात भी सामने आई थी। इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।

पुलिस टीम जब समीर नाग के घर पहुंची, तो कमरे में दो युवक बैठे मिले। पुलिस को देखकर दोनों घबरा गए। इसके बाद उनकी तलाशी ली गई। गिरफ्तार युवकों की पहचान समीर नाग उर्फ आदित्य नाग (20 वर्ष), निवासी रामजनम नगर, कदमा और शुभम कुम्हार (19 वर्ष), निवासी भाटिया बस्ती, राज बिहारी पथ, कदमा के रूप में हुई है।

पुलिस ने समीर की पैंट की जेब से सफेद रंग का आईफोन बरामद किया। पूछताछ और उसकी निशानदेही पर किचन में बर्तनों की ट्रे में छिपाकर रखा गया लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ। वहीं, दूसरे युवक शुभम कुम्हार की ट्राउजर की जेब से एक जिंदा गोली मिली।

इसे भी पढ़ें:RJD Jharkhand Organizationझारखंड में राजद का संगठन विस्तार तेज, 30 नवंबर तक पंचायत और प्रखंड कमेटियों का ब्योरा देना होगा

इस मामले में कदमा थाना कांड संख्या 121/26 के तहत 28 अक्टूबर 2026 को आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से आया और दोनों युवक किस घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

You may also like
Illegal Weapon in Kadma : कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और गोली बरामद
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित
Birsanagar Theft Case ; बिरसानगर में मिठाई दुकान और जिम में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Jamshedpur Crime: राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश का खुलासा, दो संदिग्ध हिरासत में; हथियार बरामद+VDO

Leave a Reply