Home > Jamshedpur > साकची में CGPC कार्यालय के पास खड़ी पांच बाइक जलकर राख, आग लगने की वजह की जांच

साकची में CGPC कार्यालय के पास खड़ी पांच बाइक जलकर राख, आग लगने की वजह की जांच

Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में शनिवार को CGPC कार्यालय के समीप खड़ी पांच बाइक अचानक आग (Jamshedpur Fire) की चपेट में आकर जलकर राख हो गईं। आग कैसे लगी, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति द्वारा झाड़ियों में सिगरेट फेंकने से आग लगी होगी, जो धीरे-धीरे फैलते हुए वहां खड़ी बाइकों तक पहुंच गई।

गौरतलब है कि सभी बाइक सवार टाटा स्टील के ठेका कर्मी हैं। वे अपनी बाइक CGPC कार्यालय के पास खड़ी कर ड्यूटी करने कंपनी के अंदर चले गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में लगी आग (Jamshedpur Fire ) ने बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते पांचों बाइक जलकर खाक हो गईं।

बाइक सवारों में शरत चंद्र महतो, सतीश कुमार, बी. सुधाकर राव और राजेश कुमार शामिल हैं, जबकि एक अन्य बाइक सवार की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इसे भी पढ़ें- ईरान के जवाबी हमलों में 200 से अधिक अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए

सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
जमशेदपुर जिला बार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों से की मुलाकात, अधिवक्ताओं की कल्याण राशि जल्द आवंटित करने की मांग
ऑपरेशन जिब्राल्टर दिवस पर रक्तदान शिविर, 65 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Leave a Reply