Jamshedpur (Jharkhand) : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में 14 मार्च 2026 को सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के वर्चुअल उद्घाटन एवं राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर की तैयारियों को लेकर शनिवार को समीक्षा बैठक आयोजित ( Jamshedpur News ) की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने की।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने विभाग की योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी स्टॉल लगाने, लाभुकों की सूची तैयार करने और परिसंपत्ति वितरण से संबंधित सूची उपलब्ध कराने का कार्य जल्द पूरा करें। इसका उद्देश्य कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना (Jamshedpur News) है।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के योग्य लाभुकों की पहचान कर उनकी सूची शीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि शिविर के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, विभागीय समन्वय, स्टॉल की व्यवस्था, लाभुकों की उपस्थिति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इसे भी पढ़ें – होर्मुज जलडमरूमध्य में चेतावनी की अनदेखी करने वाले तेल टैंकर पर ड्रोन हमला
बैठक में निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, नजारत उपसमाहर्ता डेविड बलिहार, कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य शमद, आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फिकार अंसारी, कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रजीत सिंह, डीआईओ एनआईसी किशोर प्रसाद सहित जेएसएलपीएस, शिक्षा, समाज कल्याण, पशुपालन, कृषि, भूमि संरक्षण, मत्स्य, स्वास्थ्य, श्रम, ग्रामीण विकास विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग, अग्रणी बैंक प्रबंधक, आधार पंजीकरण, सहकारिता, कल्याण, आपूर्ति, बाल संरक्षण और जेल प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।




