Jamshedpur (Jharkhand) : पूर्वी सिंहभूम जिले के बिरसानगर थाना क्षेत्र में मिठाई दुकान और जिम में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में एक आरोपी (Birsanagar Theft Case)राहुल सामड को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के सामान के साथ वारदात में इस्तेमाल किए गए सामान भी बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने जून महीने में जोन नंबर-4 स्थित एक सीमेंट दुकान में हुई चोरी का भी खुलासा किया है।
पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 को जोन नंबर-1 निवासी सकलदेव राम के लिखित आवेदन पर बिरसानगर थाना में कांड संख्या 70/2026 दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि जोन नंबर-3 में विजया गार्डेन के पास स्थित ( BirsanagarTheft Case) श्रेष्ठम स्वीट्स और टॉम जिम का ताला तथा शीशा तोड़कर चोर अंदर घुसे थे। इसके बाद नकदी, स्मार्टफोन, लैपटॉप, चॉकलेट, ड्राई फ्रूट्स और अन्य सामान चोरी कर लिए गए थे।
विशेष टीम ने की कार्रवाई
घटना की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने जांच के बाद राहुल सामड को गिरफ्तार किया और एक विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया। पुलिस ने चोरी के सामान की बरामदगी भी की है।
सीमेंट दुकान में चोरी का भी खुलासा
पूछताछ में जून महीने में जोन नंबर-4 स्थित एक सीमेंट दुकान में हुई चोरी का मामला भी सामने आया। पुलिस के मुताबिक, वहां से दो स्मार्टफोन और नकदी चोरी की गई थी। दोनों फोन आरोपियों के पास से बरामद कर लिए गए हैं।
इसे भी पढ़ें:Cyclone Arnab : चक्रवात ‘अरनब’ को लेकर रेलवे अलर्ट, 600 किलोमीटर रेलखंड पर चौबीसों घंटे निगरानी
पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से बिरसानगर क्षेत्र में चोरी की दो घटनाओं का खुलासा हुआ है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।




