Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में कीताडीह बागबेड़ा रिंग रोड पर मंथन

जमशेदपुर में कीताडीह बागबेड़ा रिंग रोड पर मंथन

जमशेदपुर में भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान पर समीक्षा बैठक, कैम्प मोड में होगा निपटारा

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में विभिन्न पथ परियोजनाओं में भू-अर्जन और मुआवजा भुगतान से संबंधित एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद ने की। बैठक में जमशेदपुर रिंग रोड (Jamshedpur Ring Road) पर मंथन हुआ। प्रमुख सड़क एवं पुल परियोजनाओं की प्रगति, रैयतों की आपत्तियां और भुगतान की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में पिछली से कुदादा पथ, भागाबंदी से ओड़िशा सीमा तक सड़क, मानगो स्वर्णरेखा नदी पर पुल निर्माण, बेगनाडीह से पोटका पथ पर उच्च स्तरीय सेतु निर्माण, धालभूमगढ़ एयरपोर्ट पहुंच पथ, भुईयांसिनान से सुसनी पथ, फुलडुंगरी एनएच-33 से झांटीझरना पथ और किताडीह से बागबेड़ा रिंग रोड (Jamshedpur Ring Road) जैसी योजनाओं की स्थिति की समीक्षा हुई।

अपर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में अधिक संख्या में आबादी या मकान प्रभावित हो रहे हैं, वहां अंचल कार्यालय और पथ निर्माण विभाग संयुक्त रूप से सर्वेक्षण कर वास्तविक स्थिति का आंकलन करें। उन्होंने यह भी कहा कि लंबित मुआवजा मामलों का निपटारा कैम्प मोड में किया जाए। इसके तहत दावा एवं आपत्तियों की स्थल पर सुनवाई कर तत्काल भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों को पारदर्शी तरीके से, समयबद्ध रूप में और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पूरा किया जाए। रैयतों की आपत्तियों को संवेदनशीलता से निपटाने और सहमति आधारित भू-अर्जन प्रक्रिया को बढ़ावा देने पर बल दिया गया।

इसे भी पढ़ें – हंगामे व बवाल के बीच जमशेदपुर के बारीडीह बजरंग चौक पर गरजा बुल्डोजर, नौ दुकानें जमींदोज + VDO

इस अवसर पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी गुंजन सिन्हा, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय, सीओ मानगो ब्रजेश श्रीवास्तव, सीओ पोटका निकिता बाला, सीओ बोड़ाम एवं डुमरिया सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी, प्रतिनिधि और अमीन उपस्थित थे।

यह कदम जिले की प्रमुख सड़क परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और जनता को बेहतर बुनियादी सुविधा देने की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply