Home > Jamshedpur > बढ़ते तापमान को देखते हुए DC ने जारी किया आदेश, दफ्तरों समेत विभिन्न स्थानों पर पेयजल की उपलब्धता की समीक्षा का निर्देश

बढ़ते तापमान को देखते हुए DC ने जारी किया आदेश, दफ्तरों समेत विभिन्न स्थानों पर पेयजल की उपलब्धता की समीक्षा का निर्देश

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बढ़ते तापमान को देखते हुए डीसी विजया जाधव ने बुधवार को आदेश जारी किया है। सभी बीडीओ, स्कूल- कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्र व पीडीएस दुकानों में पेयजल की उपलब्धता की समीक्षा करें। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत सभी अस्पतालों में डॉक्टरों को ओआरएस की पर्याप्त व्यवस्था रखने को कहा गया है। लोगों से अपील की गई है कि वह बढ़ते तापमान में लू और गर्म हवाओं से खुद को बचाएं। दोपहर 11:00 बजे से दोपहर बाद 3:00 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें। तबीयत ठीक ना लगे तो डॉक्टर से संपर्क करें। नमक चीनी का घोल, नींबू पानी, छाछ, लस्सी, तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी आदि का सेवन करें।
इसे भी पढ़ें- सरकार की स्थानीय नियोजन नीति के विरोध में छात्रों ने करनडीह समेत विभिन्न इलाकों में लगाया जाम, ग्रामीण क्षेत्रों में दिखा बंदी का व्यापक असर

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट