Home > Education > सरकार की स्थानीय नियोजन नीति के विरोध में छात्रों ने करनडीह समेत विभिन्न इलाकों में लगाया जाम, ग्रामीण क्षेत्रों में दिखा बंदी का व्यापक असर

सरकार की स्थानीय नियोजन नीति के विरोध में छात्रों ने करनडीह समेत विभिन्न इलाकों में लगाया जाम, ग्रामीण क्षेत्रों में दिखा बंदी का व्यापक असर

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : झारखंड स्टेट स्टूडेंट एसोसिएशन के झारखंड बंद के आह्वान के बाद छात्रों ने गुरुवार को जमशेदपुर और आसपास के इलाके में बंद का ऐलान किया था। जमशेदपुर में करनडीह, सुंदर नगर, आदित्यपुर से जमशेदपुर आने वाली सड़क और नेशनल हाईवे पर जगह-जगह जाम रहा। पुलिस तैनात रही। इमरजेंसी सेवाओं की गाड़ियों को जाम से निकलवाने में पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। छात्रों को काफी समझाने बुझाने के बाद रसोई गैस, दूध आदि की गाड़ियों को जाने दिया गया। आदित्यपुर से जमशेदपुर आने वाली सड़क जाम रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण इलाकों सुंदरनगर, करनडीह समेत जिले के अन्य ग्रामीण इलाकों में बंदी का काफी बड़ा असर रहा। दुकानें आदि बंद रहीं।
झारखंड सरकार की स्थानीय नियोजन नीति के विरोध में करनडीह व सुंदर नगर में छात्रों ने जाम की सड़क, बंदी का रहा व्यापक असर
झारखंड सरकार की स्थानीय नियोजन नीति के विरोध में करनडीह व सुंदर नगर समेत शहर के विभिन्न इलाकों में छात्रों ने बुधवार को सड़क जाम कर दी। करनडीह में छात्र सड़क पर बैठ गए। छात्र जुलूस की शक्ल में करनडीह पहुंचे और वहां सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है। सड़क जाम करने के साथ ही छात्र स्थानीय नियोजन नीति के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। छात्रों ने एक बैनर भी उठा रखा था। करनडीह में छात्र पूर्वी सिंहभूम स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि वर्तमान नियोजन नीति हरगिज़ नहीं चलेगी। गौरतलब है कि छात्रों ने बंद को सफल बनाने के लिए इलाके के लोगों से अपील की थी और कहा था कि वह लोग उनकी मदद करें। बुधवार की रात छात्रों ने मशाल जुलूस भी निकाला था।
सरकार की नियोजन नीति के विरोध में छात्रों के झारखंड बंद का परसुडीह व करनडीह समेत ग्रामीण इलाकों में रहा व्यापक असर, बंद ही दुकानें
सरकार की नियोजन नीति के विरोध में छात्रों का झारखंड बंद परसुडीह व करनडीह समेत जिले के ग्रामीण इलाकों में सफल रहा। सुबह से ही दुकानें बंद रहीं। इन इलाकों में यातायात भी ठप रहा। सड़क जाम होने से लोग आवागमन नहीं कर सके। इसके अलावा ऑटो और बसें भी नहीं चलीं। इसके चलते स्कूल जाने वाले छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानें बंद होने से भी लोग परेशान रहे। पुलिस कर्मियों के समझाने पर छात्रों ने रसोई गैस, दूध आदि इमरजेंसी सामान लेकर जाने वाली गाड़ियों को जाने दिया। छात्रों ने आदित्यपुर को जमशेदपुर से जोड़ने वाली सड़क पर भी जाम लगाया था। इससे जमशेदपुर आने वाले लोग भी परेशान रहे। ट्रक जमशेदपुर में प्रवेश नहीं कर सकीं। इससे उद्योग का भी काफी नुकसान हुआ।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट