Home > Business > वायु प्रदूषण कम करने के लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने खरीदे 31 इलेक्ट्रिक ऑटो

वायु प्रदूषण कम करने के लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने खरीदे 31 इलेक्ट्रिक ऑटो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर में वायु प्रदूषण कम करने के लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने 31 इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदे हैं। यह आटो शहर में चलवाए जाएंगे। इसके लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने इच्छुक व्यक्तियों से चालकों से आवेदन मांगे थे। लेकिन जमा राशि और प्रतिवेदन राशि को अधिक बताकर ऑटो चालकों ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है। कुछ ही आवेदन आए हैं। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि ऑटो चलाने के लिए आवेदन मांगने को गुरुवार को एक बैठक की गई। इसमें ऑटो चालक के अलावा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और थर्ड जेंडर शामिल थे। सुरक्षा जमा राशि को लोग अधिक बता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- बढ़ते तापमान को देखते हुए DC ने जारी किया आदेश, दफ्तरों समेत विभिन्न स्थानों पर पेयजल की उपलब्धता की समीक्षा का निर्देश

इसको कम करने पर विचार किया जाएगा। अभी सुरक्षा जमा राशि ₹37500 है। जबकि प्रतिदिन देय राशि ₹150 रखी गई है। बैठक में ऑटो चालक एसोसिएशन के श्याम किंकर झा, ऑटो चालक त्रिलोचन सिंह, उस्मान, थर्ड जेंडर की तरफ से संजना किन्नर आदि मौजूद थे। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया की एसडीओ की अध्यक्षता में एक कमेटी बनी है। यही कमेटी तय करेगी कि ऑटो कैसे चलवाना है।
इसे भी पढ़ें- ईद को लेकर में भारी वाहनों की रहेगी नो एंट्री, डीसी व एसएसपी ने साकची से जारी किया आदेश

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित

Leave a Reply