Home > Entertainment > क्लासिक और विंटेज कार एवं बाइक रैली के दूसरे संस्करण के लिए जमशेदपुर है तैयार, पहले संस्करण से दुगुनी संख्या में 80 से अधिक पुरानी कारें और बाइकें ले रही हिस्सा

क्लासिक और विंटेज कार एवं बाइक रैली के दूसरे संस्करण के लिए जमशेदपुर है तैयार, पहले संस्करण से दुगुनी संख्या में 80 से अधिक पुरानी कारें और बाइकें ले रही हिस्सा

सबसे पुराना वाहन 1926 की ऑस्टिन 7 कार होगी जिसे विंटेज के शौकीन लोगों के बीच ‘बेबी ऑस्टिन’ के नाम से भी जाना जाता है
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
लौहनगरी जमशेदपुर क्लासिक और विंटेज कार तथा बाइक रैली के दूसरे संस्करण के लिए पूरी तरह से तैयार है, जो 25-26 फरवरी को शहर के ऐतिहासिक गोपाल मैदान में सप्ताहांत के दौरान आयोजित किया जाएगा।
टाटा स्टील, भारत के खेल, कला और संस्कृति के संरक्षण और पोषण के अपने प्रयासों के तहत 2022 में शुरू किये गए जमशेदपुर रैली को न केवल संस्थापक दिवस समारोह के दौरान जमशेदपुर में, बल्कि भारत में भी सबसे अधिक मांग वाला कार्यक्रम बनाने की उम्मीद करती है। रैली की बढ़ती लोकप्रियता पहले से ही इसके दूसरे संस्करण में भाग लेने वाले वाहनों की संख्या में दोगुनी वृद्धि से प्रमाणित है, जो कि 80 से अधिक है।
वाहनों को 25 फरवरी को गोपाल मैदान में प्रदर्शित किया जाएगा, जबकि टाटा स्टील के सीईओ और प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन 26 फरवरी को कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और जमशेदपुर के प्रमुख हितधारकों की उपस्थिति में रैली को हरी झंडी दिखाएंगे।
इस वर्ष भाग लेने वाला सबसे पुराना वाहन 1926 संस्करण का ऑस्टिन 7 होगा जिसे क्लासिक और विंटेज वाहन के शौकीन लोगों के बीच बेबी ऑस्टिन के रूप में भी जाना जाता है। रैली के दूसरे संस्करण में भाग लेने वाला सबसे कम उम्र का वाहन 1983 का फिएट होगा। ये वाहन न केवल जमशेदपुर के हैं बल्कि रांची, चाईबासा, कोलकाता, बड़ाजामदा और क्योंझर सहित झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल राज्यों के भी हैं।
कंपनी और टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की दूरदर्शिता और स्मृति का सम्मान करते हुए 183वें संस्थापक दिवस समारोह के हिस्से के रूप में पिछले साल रैली के पहले संस्करण का आयोजन किया गया था। पिछले साल रैली में 40 से अधिक वाहनों ने भाग लिया था।

इसे भी पढ़ें-कदमा में लव जिहाद का सामने आया मामला, समीर कुमार बनकर छात्रा से दोस्ती की, अश्लील वीडियो वायरल कर दे रहा शादी करने की धमकी

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO