Home > Jamshedpur > धतकीडीह की मक्का मस्जिद में धूमधाम से आयोजित किया गया इफ्तार का प्रोग्राम, लोगों ने शिरकत कर देश के लिए की दुआ

धतकीडीह की मक्का मस्जिद में धूमधाम से आयोजित किया गया इफ्तार का प्रोग्राम, लोगों ने शिरकत कर देश के लिए की दुआ

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : धतकीडीह की मक्का मस्जिद में बुधवार की शाम दावते इफ्तार का प्रोग्राम किया गया। इस दावते इफ्तार में धतकीडीह और आसपास के रोजेदार जुटे। सभी ने इफ्तार किया। इफ्तार करने के बाद सामूहिक दुआ हुई। सभी ने देश और झारखंड की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ की है। लोगों को यह संदेश दिया गया कि वह आपस में प्यार से रहें और एक दूसरे को खाना खिलाना और पानी पिलाना बहुत पुण्य का काम है। मस्जिद के पेश इमाम व खतीब मोहम्मद अबू हुरैरा मिस्बाही ने बताया कि पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा ने फरमाया है कि आपस में मोहब्बत बढ़ानी है। तो एक दूसरे को खाना खिलाओ और एक दूसरे को सलाम करो। इससे समाज में भाईचारा और मोहब्बत बढ़ेगी।
इसे भी पढ़ें- बर्मामाइंस थाना पुलिस ने व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply