Home > Crime > धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के जयरामडीह में एक हाईवा ने दूसरी हाईवा को पीछे से मारी टक्कर, इंजन में दबकर एक हाईवा चालक की मौत

धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के जयरामडीह में एक हाईवा ने दूसरी हाईवा को पीछे से मारी टक्कर, इंजन में दबकर एक हाईवा चालक की मौत

जमशेदपुर: धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के जयरामडीह में सोमवार को बालू लदी एक हाईवा ने आगे चल रही बालू लदी हाईवा को टक्कर मार दी। इस टक्कर में पीछे से टक्कर मारने वाली हाईवा का चालक विकास यादव इंजन में फंस गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा की अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता जिला अध्यक्ष नौशाद अहमद मौके पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद इंजन में फंसे चालक के शव को क्रेन के जरिए निकाला गया। इसके बाद शव को मृत्यु की पुष्टि के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने चालक की मृत्यु की पुष्टि कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि धालभूमगढ़ की तरफ से घाटशिला की तरफ नेशनल हाईवे 18 पर एक ही लेन में दो हाईवा चल रही थी। अचानक पीछे वाली हाईवा की रफ्तार तेज हो गई और उसने आगे चल रही हाईवा को टक्कर मार दी।

You may also like
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट
Jamshedpur Tata Power
Jamshedpur Tata Power : टाटा पावर ने रूफटॉप सोलर को लेकर शुरू की अनूठी पहल, छह एपिसोड की माइक्रो ड्रामा सीरीज ‘तेरी छत, मेरी छत’ लॉन्च

Leave a Reply