Home > Business > टाटा मोटर्स में मन रहा वीआरएस वर्ष, मजदूरों में नाराजगी के बाद टेल्को वर्कर्स यूनियन ने उठाई तुगलकी फरमान वापस लेने की आवाज

टाटा मोटर्स में मन रहा वीआरएस वर्ष, मजदूरों में नाराजगी के बाद टेल्को वर्कर्स यूनियन ने उठाई तुगलकी फरमान वापस लेने की आवाज

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स प्लांट में कई दिनों से वीआरएस वर्ष मनाया जा रहा है। इसमें मजदूरों को वीआरएस लेने को कहा जा रहा है। इससे मजदूरों में नाराजगी है। टेल्को वर्कर्स यूनियन ने टाटा मोटर्स प्लांट में वीआरएस वर्ष का आयोजन करने की निंदा की है। टेल्को वर्कर्स यूनियन के सदस्य हर्षवर्धन का कहना है कि वीआरएस वर्ष के जरिए मजदूरों को उसके हक से वंचित करने की साजिश की जा रही है। हर्षवर्धन का कहना है कि टाटा मोटर्स कंपनी के अधिकारियों को मालूम है कि एक कथित फर्जी यूनियन इस मामले में मजदूरों के पक्ष में कुछ नहीं बोलेगी। वह कंपनी के पक्ष में ही रहेगी। इसीलिए कुछ स्थानीय राजनीतिक दलों के नेताओं को भी मैनेज कर लिया गया है और प्लांट के अंदर डर का माहौल बनाते हुए वीआरएस स्कीम को लागू किया जा रहा है। उनका कहना है कि टाटा मोटर्स इधर बीच काफी मुनाफा कमा रही है। इस साल टाटा मोटर्स कंपनी ऋण मुक्त हो गई है। उसने सारा कर्ज अदा कर दिया है। कुछ महीने पहले ही कंपनी ने अफसर को मुनाफे का एक बड़ा हिस्सा बांटा भी है। प्रबंधन का उद्देश्य है कि मजदूरों को मिलने वाला वेतन और बोनस किसी तरह कम किया जाए। उन्होंने मांग की है कि वीआरएस वर्ष खत्म किया जाए।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply