Home > Crime > प्रेम प्रसंग में परसुडीह की रहने वाली युवती ने काट ली हाथ की नस, एमजीएम अस्पताल में भर्ती +वीडियो

प्रेम प्रसंग में परसुडीह की रहने वाली युवती ने काट ली हाथ की नस, एमजीएम अस्पताल में भर्ती +वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : प्रेम प्रसंग में परेशान होकर परसुडीह की रहने वाली युवती करीना कालिंदी ने रविवार को हाथ की नस काट ली है। करीना कालिंदी बिष्टुपुर के रहने वाले युवक शनी बाघ के साथ प्रेम प्रसंग में थी। युवती ने बताया कि युवक के घरवालों ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद वह परसुडीह थाना गई। थाने में युवक को बुलाया गया।

पुलिसकर्मियों ने युवक से कहा कि वह करीना कालिंदी के साथ शादी कर ले। इसके बाद युवक करीना को लेकर अपने घर गया। लेकिन युवक के घर वाले तैयार नहीं हुए। वह झगड़ा करने लगे। इस पर युवक अपने घर से भाग खड़ा हुआ। इसके बाद करीना कालिंदी के साथ धक्का-मुक्की होने लगी। इसी से परेशान होकर करीना कालिंदी ने आत्महत्या करने के लिए अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और अपने हाथ की नस काट ली है। इसके बाद करीना ने कांग्रेस की नेत्री संध्या दास को फोन किया।

संध्या दास मौके पर पहुंची। उन्होंने बिष्टुपुर थाना को फोन किया। पुलिस पहुंची और करीना को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


इसे भी पढ़ें – बिष्टुपुर से जोमैटो का लड़का गुजरात से आया कीमती सामान से भरा थैला लेकर फरार, कदमा की महिला ने थाने में की शिकायत

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत