Home > Education > सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी टेलिफोन एक्सचेंज रोड के पास एक घर में लगी आग, किराएदार पर आग लगाने का आरोप

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी टेलिफोन एक्सचेंज रोड के पास एक घर में लगी आग, किराएदार पर आग लगाने का आरोप

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी टेलिफोन एक्सचेंज रोड के पास रविवार को एक घर में आग लग गई है। जिस घर में आग लगी है वह क्वार्टर नंबर 45 है। जब घर में आग लगी तो घर का ताला बंद था। घर का मालिक दुर्गापुर में रहता है। उसके रिश्तेदार नजदीक में ही रहते हैं। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। तब तक घर के मालिक की रिश्तेदार वहां पहुंच गई और घर का ताला खोला गया और आग बुझाई गई। मकान के मालिक के रिश्तेदार महिला का कहना है कि घर के एक पोरशन में किराएदार रहता है। हो सकता है कि किराएदार ने आग लगाई हो। पुलिस का कहना है कि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि किस ने आग लगाई है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी या लगाई गई।लपुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें –बिष्टुपुर से जोमैटो का लड़का गुजरात से आया कीमती सामान से भरा थैला लेकर फरार, कदमा की महिला ने थाने में की शिकायत

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply