Home > Jamshedpur > बिरसानगर के संडे मार्केट में रखा गया झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय देवाशीष नायक का शव, अंतिम दर्शन के लिए लगी भीड़

बिरसानगर के संडे मार्केट में रखा गया झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय देवाशीष नायक का शव, अंतिम दर्शन के लिए लगी भीड़

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : झारखंड आंदोलनकारी देवाशीष नायक के निधन के बाद रविवार को उनका शव बिरसानगर के संडे मार्केट में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। देवाशीष नायक के अंतिम दर्शन के लिए यहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने देवाशीष नायक के अंतिम दर्शन किए और फूलमाला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। झारखंड आंदोलनकारी के अंतिम दर्शन के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के नगर अध्यक्ष दल गोविंद लोहरा के अलावा कृतिवास मंडल समेत अन्य लोग पहुंचे। देवाशीष नायक के निधन से झामुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शोक में डूबे हुए हैं। सभी झारखंड आंदोलनकारी मायूस है। गौरतलब है कि झारखंड आंदोलनकारी देवाशीष नायक का जमशेदपुर के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को उनकी मौत हो गई थी।
इसे भी पढ़ें- बिष्टुपुर से जोमैटो का लड़का गुजरात से आया कीमती सामान से भरा थैला लेकर फरार, कदमा की महिला ने थाने में की शिकायत

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत