Home > Crime > ब्रेकिंग न्यूज: साकची में तीन दुकानों में लगी आग, लाखों का हुआ नुक़सान

ब्रेकिंग न्यूज: साकची में तीन दुकानों में लगी आग, लाखों का हुआ नुक़सान


जमशेदपुर : साकची बाजार में मुढी लाइन में रविवार देर रात तीन दुकानों में आग लग गई। दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई हैं। आग लगने की इस घटना में लाखों रुपए के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बताते हैं कि जब दुकानों से आग की लपटें ऊंची उठने लगी तब लोगों को पता चला कि यहां आग लगी है। लोगों ने फौरन अग्निशमन विभाग को सूचना दी। इसके बाद दमकल की 2 गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश में जुट गईं। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताते हैं कि जिन दुकानों में आग लगी थी, उसमें से एक मोबाइल की दुकान है, दूसरी मूढी और तीसरी रद्दी की दुकान है। सबसे ज्यादा नुकसान मोबाइल की दुकान का हुआ है। दुकान के अंदर मौजूद मोबाइल जलकर राख हो गए। इसके अलावा मोबाइल की असेसरीज भी जल गई है। इलाके के लोगों का कहना है कि अगर समय रहते दमकल की गाड़ी ना पहुंची होती तो आग बढ़ सकती थी और आसपास की अन्य दुकानों को भी चपेट में ले सकती थी। घटना की जानकारी मिलने पर साकची थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि हो सकता है शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मिलकर कर रहे हमला, सरयू ने दी अपनी सफाई

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO