Home > Jamshedpur > जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मिलकर कर रहे हमला, सरयू ने दी अपनी सफाई

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मिलकर कर रहे हमला, सरयू ने दी अपनी सफाई

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय पर इन दिनों दो तरफ से हमले हो रहे हैं। एक तरफ उनके चिर प्रतिद्वंद्वी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास हैं तो दूसरी तरफ जमशेदपुर पश्चिम के विधायक स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता हैं। ऐसा सरयू राय का मानना है। हाल में ताजा हमला पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की तरफ से हुआ है। इसकी सफाई में विधायक सरयू राय ने कहा है कि रघुवर दास अपने शिखंडियों से हमला करवा रहे हैं। विधायक सरयू राय पर भाजपा सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री रहते आहार पत्रिका छपवाने में घोटाले का आरोप लगा है। विधायक सरयू राय इसे सिरे से नकार रहे हैं। उन्होंने बिष्टुपुर में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि आहार पत्रिका छापने का काम पीआरडी के जरिए झारखंड प्रिंटर्स को दिया गया था। रेट वित्त विभाग से अप्रूव्ड कराए गए थे। ‌आहार पत्रिका छप रही थी। इसे बांटने का काम जिला आपूर्ति अधिकारी को करना था। फिर लोकसभा चुनाव शुरू हो गए थे। तो आहार पत्रिका छपना बंद हो गई। बाद में तय हुआ कि इस छपाई के लिए टेंडर निकाला जाए। टेंडर निकला तो सबसे कम रेट झारखंड प्रिंटर्स का ही था। उसे काम दिया गया। यही नहीं उससे पहले कह दिया गया था कि टेंडर में जो रेट आएगा उसी हिसाब से पिछली छपाई का भुगतान होगा और सरकार ने जो अतिरिक्त रकम दी होगी उसे वसूल किया जाएगा। विधायक सरयू राय ने कहा कि लगभग ₹3 लाख रुपए झारखंड प्रिंटर्स से इस मद में वसूले गए। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आहार पत्रिका को लेकर उनके विपक्षी हाईकोर्ट गए थे। हाईकोर्ट ने विपक्षियों की सीबीआई जांच की मांग को नकार दिया। उन्होंने कहा कि मैनहर्ट घोटाले में हाईकोर्ट में तारीख लगी है। जल्द ही फैसला आएगा। हाईकोर्ट ने एसीबी (ऐंटी करप्शन ब्यूरो) से जांच रिपोर्ट मांगी है। एसीबी सीलबंद लिफाफे में यह जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंपेगी। इसके बाद, हाईकोर्ट कार्रवाई का निर्देश देगा। अगली तारीख में पता चल जाएगा कि इस मुद्दे पर क्या कार्रवाई होने जा रही है।
इसे भी पढ़ें – साकची के राजेंद्र विद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ सैनिक शौर्य सम्मान सह प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO