Home > Crime > बागबेड़ा के विशाल सिंह ने दुमका के बासुकीनाथ में गैंगस्टर अमरनाथ पर बरसाई थीं गोलियां

बागबेड़ा के विशाल सिंह ने दुमका के बासुकीनाथ में गैंगस्टर अमरनाथ पर बरसाई थीं गोलियां

जमशेदपुर : अमरनाथ हत्याकांड में मुख्य शूटर विशाल सिंह है। ये वही बदमाश है, जिसने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर नीरज दुबे पर फायरिंग की थी। पुलिस अब विशाल सिंह को तलाश कर रही है। वह बागबेड़ा का रहने वाला है और अमन सिंह का खास माना जाता है। अमन सिंह और विशाल सिंह को लगभग डेढ़ साल पहले सरायकेला खरसावां जिला के पुलिस ने तिरुलडीह से हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद से दोनों जेल में थे। बाद में अमन सिंह और विशाल सिंह जेल से छूट गए। इस बीच टाटानगर रेलवे स्टेशन पर नीरज दुबे के साथ इनका झगड़ा हो गया। इसी दौरान नीरज दुबे पर विशाल सिंह ने फायरिंग कर दी थी।
सूत्रों की माने तो वहां आरपीएफ भी थी। लेकिन, आरपीएफ की मौजूदगी के बावजूद विशाल सिंह ने नीरज दुबे पर गोली चलाई थी। बासुकीनाथ में भी इसी पैटर्न का इस्तेमाल किया। विशाल ने महज 20 मीटर की दूरी पर खड़े टाइगर मोबाइल जवानों के सामने ही अमरनाथ सिंह हत्याकांड को अंजाम दिया।
इसे भी पढ़ें – दुमका के बासुकीनाथ गए मानगो के गैंगस्टर अमरनाथ की गोली मारकर हत्या

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा