Home > Crime > सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के देव नगर में श्याम कुंज अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से लिफ्ट में गिरकर एक व्यक्ति की मौत, बच्चों को छोड़ने गया था ट्यूशन

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के देव नगर में श्याम कुंज अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से लिफ्ट में गिरकर एक व्यक्ति की मौत, बच्चों को छोड़ने गया था ट्यूशन

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के देव नगर में सोमवार को श्याम कुंज अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से लिफ्ट में गिरकर एक व्यक्ति मुची राम कर्मकार की मौत हो गई है। मुची राम कर्मकार की उम्र 56 वर्ष के आसपास थी। वह देव नगर के राजेंद्र आश्रम के पास का रहने वाला था। उसके बच्चे श्याम कुंज अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल पर रहने वाले कैलाश अग्रवाल की बेटी प्रियंका धानुका से ट्यूशन पढ़ते थे। मुचीराम कर्मकार सोमवार को पहली बार बच्चों को ट्यूशन छोड़ने गए थे। बच्चों को छोड़ने के बाद जब वह नीचे वापस लौट रहे थे, तो उन्होंने पांचवी मंजिल पर लिफ्ट का गेट खोला और अंदर प्रवेश कर गए। दुर्भाग्य से वहां पांचवीं मंजिल पर लिफ्ट नहीं थी। लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर थी। इस वजह से मुचीराम कर्मकार नीचे लिफ्ट की छत पर गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने फौरन एमजीएम अस्पताल ले गए। जहां मुचीराम कर्मकार को मृत घोषित कर दिया गया। शव को एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रख दिया गया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने कराया जाएगा। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मुचीराम कर्मकार ने पांचवी मंजिल पर लिफ्ट का इमरजेंसी वायर खींच लिया था। इसीलिए दरवाजा खुल गया।
इसे भी पढ़ें – ब्रेकिंग न्यूज: साकची में तीन दुकानों में लगी आग, लाखों का हुआ नुक़सान

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका