Home > Jamshedpur > ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब ने जमशेदपुर फुटबॉल क्लब को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कंप्लेक्स में 3-1 से हराया

ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब ने जमशेदपुर फुटबॉल क्लब को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कंप्लेक्स में 3-1 से हराया

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में रविवार को आयोजित इंडियन सुपर लीग के फुटबॉल मैच में ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब ने जमशेदपुर एफसी को 3-1 से हरा दिया। मैच का पहला गोल ईस्ट बंगाल की तरफ से वीपी सुहैर ने किया। उन्होंने दूसरे मिनट में डाइविंग हेडर से गेंद को नेट में डालकर अपने टीम का खाता खोला।

ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब ने 26 वें मिनट में दूसरा गोल भी कर दिया। जब क्लीटन सिल्वा ने आफ साइड की डिफेंस को भेद कर गोल किया और अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया। जमशेदपुर एफसी ने दूसरे हाफ की शानदार शुरुआत की। जमशेदपुर एफसी की तरफ से 40 वें मिनट में जे इमैनुअल ने एक गोल किया। शुरुआत में ही एक शानदार मौका बनाया लेकिन गोलकीपर कमलजीत सिंह ने इसे बचा लिया।

इस बीच जेएफसी से चूक हुई और क्लीटन सिल्वा ने अपना दूसरा गोल 58 वें मिनट में दाग कर ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब को 3-1 से आगे कर दिया। इस मैच में ज्यादातर समय में मेहमानों पर दबाव बनाने के बावजूद मैन आफ स्टील को बंगाल के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। जमशेदपुर फुटबॉल क्लब रविवार 4 दिसंबर को फर्नेस में अपने अगले मैच में केरला ब्लास्टर्स भिड़ेगी।
अंक तालिका में मुंबई सिटी फुटबॉल क्लब टॉप पर
टूर्नामेंट में 18 अंक हासिल कर मुंबई सिटी फुटबॉल क्लब टॉप पर है। इसके बाद 16 अंक हासिल कर हैदराबाद एफसी दूसरे और 15 अंक हासिल कर ओडिशा एफसी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। एटीके मोहन बागान के 13 अंक हैं। गोवा एफसी के 12 अंक हैं।

जमशेदपुर : ऐडी बूथरॉयड बने जमशेदपुर एफसी के मुख्य कोच

केरला ब्लास्टर्स के 12 अंक हैं। चेन्नईयन एफसी के 10 अंक हैं। ईस्ट बंगाल एफसी के 9 अंक हैं। बेंगलुरू एफसी के 7 अंक हैं। जमशेदपुर एफसी के 4 अंक हैं। नार्थ ईस्ट यूनिट ने अभी खाता नहीं खोला।

You may also like
Jamshedpur Drowning: जिउतिया पर्व पर स्वर्णरेखा में दो बहनें डूबीं; एक को हवा मिठाई बेचने वाले ने बचाया, NDRF बुलाने की मांग को लेकर चक्का जाम
स्ट्रेचर के इंतजार में ऑटो में तड़पता रहा मरीज, एमजीएम अस्पताल में इलाज से पहले हुई मौत
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO

Leave a Reply