Home > Jamshedpur > मानगो नगर निगम चुनाव पर सियासी टक्कर, सियासी दंगल में उतरने को कमर कस रहे राजनीतिक पहलवान

मानगो नगर निगम चुनाव पर सियासी टक्कर, सियासी दंगल में उतरने को कमर कस रहे राजनीतिक पहलवान


इफ्तिखार अली सिद्दीकी, जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव भले ही टल गया हो लेकिन भावी उम्मीदवार अपना माहौल बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। चुनाव को लेकर सियासी टक्कर चल रही है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी पत्नी सुधा गुप्ता को मेयर के पद पर चुनाव लड़ाने का एलान क्या कर दिया कई अपने बागी विधायक बन गए। स्वास्थ्य मंत्री के साथ चलने वाले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए वरिष्ठ नेता आफताब अहमद सिद्दीकी ने बगावत कर दी और पुलिस ने उन्हें 5 साल पुराना दंगे का केस खोल कर जेल भेज दिया।

यह भी पढें- मानगो नगर निगम में मेयर पद के लिए कांग्रेस से मुस्लिम उम्मीदवार के सपोर्ट की बात करना पड़ा महंगा, आफताब सिद्दीकी भेजे गए जेल

कांग्रेस का आईटी सेल चलाने वाले पप्पू सिंह भी कमर कस के मैदान में उतरे हुए हैं। उनका कहना है कि चाहे दुनिया इधर से उधर हो जाए नगर निगम का चुनाव जरूर लड़ेंगे। इसी तरह, मानगो के नाम पर समिति चलाने वाले बस्ती के रहने वाले एक अन्य नेता भी कांग्रेस के साथ इसी अरमान से जुड़े थे कि मेयर पद के चुनाव में उन्हें पार्टी का समर्थन मिलेगा। वह भी दबी जुबान पार्टी के सिपहसालारों को कोस रहे हैं। कांग्रेस में हाल ही में जुड़ी महिला नेत्री जेब खान भी मेयर का चुनाव लड़ने को आतुर हैं। वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शरीक होकर मानगो में अपने लिए कांग्रेस का समर्थन जुटाने की जमीन तैयार कर रही हैं। भाजपा से विकास सिंह और नीरज सिंह का नाम सामने आ रहा है।

इसे भी पढें – परसुडीह बाजार समिति में मानगो नगर निगम समेत सभी नगर निकाय के चुनाव की होगी मतगणना, यहीं बनेगा स्ट्रांग रूम, डीसी ने लिया जायजा

जानकारों का मानना है कि जब चुनाव कद तारीख का ऐलान हो जाएगा तो कई अन्य कद्दावर उम्मीदवार भी सामने आएंगे। अभी से कहा जा रहा है कि मेयर वही बनेगा जिसके पास धन बल होगा। कोई धन पशु ही नियम कानूनों को धता बताते हुए मानगो की कुर्सी पर विराजमान हो जाएगा।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा