Home > Crime > सिदगोड़ा थाना क्षेत्र की 10 नंबर बस्ती में दो पड़ोसियों के बीच मारपीट, दुकानदार का सिर फूटा

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र की 10 नंबर बस्ती में दो पड़ोसियों के बीच मारपीट, दुकानदार का सिर फूटा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के 10 नंबर बस्ती में रविवार की रात मारपीट की घटना में बीच-बचाव करने गए दुकानदार अशोक कुमार सिंह का सिर फूट गया। उन पर ईंट से हमला किया गया। घटना के बाद अशोक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बारे में जानकारी देते दुकानदार अशोक

अशोक ने बताया कि वह गोलमुरी के विजय नगर के रहने वाले हैं। 10 नंबर बस्ती में उनकी गल्ले की दुकान है। दोपहर में वह खाना खाने घर आ गए थे। शाम को जब दुकान खोलने जा रहे थे। तभी देखा कि दुकान के पास दो पड़ोसियों में मारपीट हो रही है।

इसे भी पढ़ें –गौस नगर में मस्जिद ए बगदादिया को लेकर एक पक्ष के 5 लोगों को मारपीट कर किया घायल, जमशेदपुर के एमजीएम में भर्ती+ वीडियो

कुछ लोगों ने कहा कि बीच-बचाव कर मामला खत्म करा दीजिए। इस पर अशोक वहां गए और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद वह अपनी दुकान खोल रहे थे। तभी पीछे से जय मंगल, सतीश गुप्ता, रमाशंकर समेत पांच लोगों ने हमला कर उनका सर फोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply