Home > Crime > Jamshedpur Drowning: जिउतिया पर्व पर स्वर्णरेखा में दो बहनें डूबीं; एक को हवा मिठाई बेचने वाले ने बचाया, NDRF बुलाने की मांग को लेकर चक्का जाम

Jamshedpur Drowning: जिउतिया पर्व पर स्वर्णरेखा में दो बहनें डूबीं; एक को हवा मिठाई बेचने वाले ने बचाया, NDRF बुलाने की मांग को लेकर चक्का जाम

Jamshedpur (Jharkhand) : जिउतिया पर्व पर शनिवार को जमशेदपुर के गांधी घाट स्थित स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने के दौरान दो बहनें डूब गईं। हादसे के बाद पर्व की खुशियां मातम में बदल (Jamshedpur Drowning) गईं। लोगों की मदद से एक बच्ची को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरी का देर शाम तक पता नहीं चल सका। उसकी तलाश में स्थानीय गोताखोर जुटे रहे।

गौरतलब है कि समता नगर निवासी संतोष ठाकुर की दोनों बेटियां अपनी मां के साथ जिउतिया पर्व पर स्नान करने गांधी घाट पहुंची थीं। स्नान के दौरान दोनों बहनें नदी में डूबने लगीं। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मदद के लिए (Jamshedpur Drowning) दौड़े।

Jamshedpur Drowning

Jammu Shekh

इसी दौरान घाट पर हवा मिठाई (कैंडी) बेच रहे जम्मू शेख ने हिम्मत दिखाते हुए नदी में छलांग लगा दी। उसने एक बच्ची को बाहर निकाल लिया। बचाई गई बच्ची का नाम ज्योति है। उसकी उम्र करीब 19 वर्ष बताई गई है। उसे तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया। जम्मू शेख मूल रूप से बंगाल का रहने वाला है और छायानगर में रहकर हवा मिठाई बेचता है। लोग कह रहे हैं कि जम्मू शेख ने जो काम किया है वह महान है। उसे राष्ट्रपति पुरस्कार मिलना चाहिए।

दूसरी बच्ची के नहीं मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। संतोष ठाकुर ने घटना की जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दी। इसके बाद विकास सिंह ने उपायुक्त और जिला प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क कर रेस्क्यू अभियान तेज करने तथा एनडीआरएफ को बुलाने का आग्रह किया।

देर शाम स्थानीय गोताखोर रस्सी के सहारे नदी में उतरे और लापता बच्ची की तलाश शुरू की। परिजनों और स्थानीय लोगों ने घाट पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी में स्नान करने पहुंचे थे, लेकिन घाट पर गोताखोरों की तैनाती नहीं थी।

बच्ची की तलाश को लेकर मानगो पुल जाम, साकची तक वाहनों की कतार

Jamshedpur Drowning

लाठी चटका कर सड़क खाली कराती पुलिस

दूसरी बच्ची की तलाश और एनडीआरएफ को बुलाने की मांग को लेकर परिजनों ने मानगो बड़ा पुल जाम कर दिया। इसके कारण मानगो से साकची की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब तीन घंटे तक यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा।

जाम की सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर रास्ता खुलवाने का प्रयास किया। जिउतिया पर्व के कारण पहले से ही मानगो पुल पर वाहनों का दबाव था। परिजनों के चक्का जाम से स्थिति और गंभीर हो गई। बाद में अफसरों के आश्वासन पर जाम हटाया गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक मानगो पुल पर सामान्य दिनों में भी जाम की समस्या रहती है। फिलहाल पुल क्षेत्र में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। लोगों को उम्मीद है कि निर्माण पूरा होने के बाद यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Police Suspension : लापरवाही पर SSP की सख्ती, सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा सस्पेंड

You may also like
Mango Water Supply : मानगो में पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, 9 जलापूर्ति कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी; जयपाल कॉलोनी के लिए NOC का रास्ता साफ
Jamshedpur Yog Teacher : 25 सितंबर को वियतनाम में हुई थी BJP नेता के बेटे की मौत, अब जमशेदपुर पहुंचा विनय राय का शव; रविवार को अंतिम विदाई
Sitaramdera Firing: सीतारामडेरा में गोलीकांड के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शूटर समेत तीन गिरफ्तार; दो पिस्टल और गोलियां बरामद +VDO
Jamshedpur Police Suspension : लापरवाही पर SSP की सख्ती, सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा सस्पेंड

Leave a Reply