Home > Jamshedpur > साकची में डीसी आफिस में सांसद की अध्यक्षता में हुई दिशा की बैठक, ग्रामीण इलाकों में बिजली की समस्या पर हुआ मंथन

साकची में डीसी आफिस में सांसद की अध्यक्षता में हुई दिशा की बैठक, ग्रामीण इलाकों में बिजली की समस्या पर हुआ मंथन

न्यूज़ बी रिपोर्टर,जमशेदपुर : साकची में डीसी ऑफिस में सांसद विद्युत वरण महतो की अध्यक्षता में बुधवार को दिशा की बैठक हुई। इस बैठक में ग्रामीण इलाकों में बिजली की लचर आपूर्ति पर मंथन किया गया। बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति की स्थिति को सुधारा जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में 48 घंटे के अंदर और शहरी क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर जला ट्रांसफार्मर बदला जा रहा है। जिले के 11 सरकारी विद्यालयों में अभी विद्युतीकरण नहीं हो पाया है। जीएम ने बताया कि नवंबर महीने तक सभी विद्यालयों में विद्युतीकरण हो जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना में जिले की उपलब्धि संतोषजनक रही। वित्तीय वर्ष 2022 तक 46383 आवासों का निर्माण हो चुका है। इस बैठक में घाटशिला, बहरागोड़ा और अन्य विधायकों के प्रतिनिधियों के अलावा डीआरडीए के निदेशक डीएफओ, एडीसी, ग्रामीण विकास विभाग के अवर सचिव आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें – साकची में पुराना कोर्ट के पास से कांग्रेसी नेता शिबू सिंह व उनके परिवार के कब्जे से खाली कराया गया क्वार्टर, हुआ हंगामा

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO