Home > India > साकची में पुराना कोर्ट के पास से कांग्रेसी नेता शिबू सिंह व उनके परिवार के कब्जे से खाली कराया गया क्वार्टर, हुआ हंगामा

साकची में पुराना कोर्ट के पास से कांग्रेसी नेता शिबू सिंह व उनके परिवार के कब्जे से खाली कराया गया क्वार्टर, हुआ हंगामा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : पुराना कोर्ट के पास से बुधवार को कांग्रेसी नेता शिबू सिंह और उनके परिवार के कब्जे से क्वार्टर खाली कराया गया। क्वार्टर खाली कराने के लिए पुलिस और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। पुलिस और मजिस्ट्रेट की तैनाती के बावजूद परिवार के लोगों ने जमकर हंगामा किया। एक महिला ने क्वार्टर खाली कराने आए लोगों पर चप्पल भी तान दी। लेकिन पुलिसकर्मियों ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। क्वार्टर में रहने वाली महिलाएं भी आक्रामक मूड में थीं। बताते हैं कि कांग्रेसी नेता शिबू सिंह के पिता टाटा स्टील में कार्यरत थे। उनके रिटायरमेंट के बाद क्वार्टर खाली नहीं किया गया था। इसके बाद टाटा स्टील ने क्वार्टर खाली कराने के लिए केस दायर किया था। इस मुकदमे में टाटा स्टील के पक्ष में कोर्ट का फैसला आया था और कोर्ट ने क्वार्टर खाली करने का आदेश जारी किया था। इसी के बाद बुधवार को क्वार्टर खाली कराया गया।

इसे भी पढ़ें- साकची थाना क्षेत्र के एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड के जवानों ने मरीज के एक परिजन को नशा करने और गाली गलौज करने के आरोप में पीटा

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा