Home > Crime > जादूगोड़ा इलाके की रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर 2 साल तक यौन शोषण, एसएसपी से शिकायत

जादूगोड़ा इलाके की रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर 2 साल तक यौन शोषण, एसएसपी से शिकायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जादूगोड़ा इलाके की रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया गया है। इस मामले में जादूगोड़ा थाने में शिकायत की गई। लेकिन, वहां से कोई कार्रवाई नहीं होने पर युवती बुधवार को जमशेदपुर आई और एसएसपी ऑफिस में मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। युवती ने बताया की आरोपी शेखर मंडल है। उस पर जब शादी के लिए दबाव बनाया गया तो वह शादी से मुकर गया। युवती ने बताया कि उसकी शेखर मंडल से 1 अप्रैल साल 2021 से जान पहचान है। शेखर मंडल ने इस साल 12 मई तक उससे शारीरिक संबंध बनाया और शादी का झांसा देता रहा। लेकिन, बाद में जब शादी के लिए उस पर दबाव बनाया गया तो वह मुकर गया। वह बहाना बना रहा है कि युवती उसकी जाति की नहीं है। इसलिए वह युवती से शादी नहीं करेगा। जादूगोड़ा में मामले की शिकायत की गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ऑफिस से युवती को कार्रवाई का आश्वासन मिला है।
इसे भी पढ़ें- साकची में पुराना कोर्ट के पास से कांग्रेसी नेता शिबू सिंह व उनके परिवार के कब्जे से खाली कराया गया क्वार्टर, हुआ हंगामा

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?

Leave a Reply