Home > Crime > उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाईं रोड नंबर 5 के पास साइकिल से सिलाई कढ़ाई सीखने जा रही किशोरी को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत

उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाईं रोड नंबर 5 के पास साइकिल से सिलाई कढ़ाई सीखने जा रही किशोरी को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 के पास बुधवार को एक साइकिल सवार किशोरी को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार किशोरी रतनी गोराई की मौत हो गई है। रतनी गोराई सिलाई कढ़ाई सीखने जा रही थी। तब यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौत की पुष्टि के लिए रजनी गोराई को परिजन टीएमएच ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रतनी गोराई ने सिमुलडांगा सरकारी हाई स्कूल से कक्षा 10 की परीक्षा दी थी। घटना के बाद टीएमएच में उनके पिता शंकर गोराई समेत काफी संख्या में लोग पहुंच गए। पुलिस ने शव शीतगृह में रखवा दिया गया दिया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बता दें कि दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें- साकची में डीसी आफिस में सांसद की अध्यक्षता में हुई दिशा की बैठक, ग्रामीण इलाकों में बिजली की समस्या पर हुआ मंथन

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा