Home > Health > एमजीएम अस्पताल की लचर व्यवस्था को लेकर डीसी ने सुपरिंटेंडेंट को किया शोकाज, साकची से आदेश जारी

एमजीएम अस्पताल की लचर व्यवस्था को लेकर डीसी ने सुपरिंटेंडेंट को किया शोकाज, साकची से आदेश जारी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल की लचर व्यवस्था को लेकर डीसी विजया जाधव ने एमजीएम अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट को शो काज किया है। डीसी विजया जाधव ने गुरुवार को बताया कि 24 घंटे के अंदर सुपरिंटेंडेंट से जवाब मांगा गया है। इसके अलावा, एमजीएम अस्पताल की सतत निगरानी के लिए डीसी ने 7 अधिकारियों और 28 कर्मचारियों की एक जांच टीम बनाई है। यह टीम प्रतिदिन दोपहर बाद 1:00 से 3:00 बजे तक और रात में 9:00 से 11:00 तक एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण कर डीसी को रिपोर्ट करेगी। डीसी को पता चला है कि सीटी स्कैन मशीन 3 साल से खराब है। एक्सरे मशीन का कैमरा प्रिंटर कई महीने से खराब है। कई शौचालय के छतों से पानी का रिसाव हो रहा है। एक एंबुलेंस की चाबी गायब होने के बाद उसका इस्तेमाल नहीं हो रहा है। ब्लड बैंक में आवश्यकता से कम ब्लड रहता है। एमजीएम अस्पताल में 20 ड्रेसर होने चाहिए। इसमें से एक भी ड्रेसर नहीं है। टेक्नीशियन से ड्रेसर का कार्य कराया जा रहा है। इन सब लापरवाहियों की तरफ सुपरिंटेंडेंट ध्यान नहीं दे रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- साकची थाना क्षेत्र में स्वर्ण रेखा नदी में जली हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply