Home > Crime > साकची थाना क्षेत्र में स्वर्ण रेखा नदी में जली हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

साकची थाना क्षेत्र में स्वर्ण रेखा नदी में जली हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र में स्वर्ण रेखा नदी में बुधवार को एक जली हुई लाश मिली है। लाश की पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस का मानना है कि किसी ने हत्या करने के बाद शव को जलाकर नदी में फेंक दिया है। ऐसा उसने सुबूत मिटाने के मकसद से किया है। बुधवार को नदी में स्नान करने पहुंचे लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की। लेकिन, अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

इसे भी पढ़ें- कपाली थाना क्षेत्र के इमली चौक के पास 2 लोगों ने एक युवती को मारपीट कर कर दिया जख्मी, जमीन विवाद का मामला

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा