Home > Jamshedpur > टीनप्लेट में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुए फुटबॉल मैच में डीसी 11 ने एसडीओ 11 को हराया

टीनप्लेट में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुए फुटबॉल मैच में डीसी 11 ने एसडीओ 11 को हराया

जमशेदपुर : राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर टीन प्लेट स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डीडीसी मनीष कुमार ने स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की। इस खेलकूद कार्यक्रम में डीसी 11 और एसडीओ 11 के बीच फुटबॉल मैच हुआ। इसमें डीसी 11 ने टाई ब्रेकर में 2-1 से जीत हासिल की। डीसी 11 और एसडीओ 11 के खिलाड़ियों के बीच रस्साकशी का खेल भी हुआ। इसे एसडीओ 11 की टीम ने जीता। जिला डे बोर्डिंग वॉलीबॉल केंद्र की दो उत्कृष्ट खिलाड़ी सुप्रिया दुबे और पिंकी वर्मा को शाल और उपहार देकर उत्कृष्ट खेल के लिए सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा जिला खेल विभाग ने डे बोर्डिंग सेंटर वॉलीबॉल और हैंडबॉल के खिलाड़ियों के लिए भी खेल कार्यक्रम आयोजित किया।
इसे भी पढ़ें – डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में साकची स्थित डीसी ऑफिस में हुई प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की बैठक, 224 विद्यालयों में होगी किचन की मरम्मत

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?
Jharkhand Panchayat Election : झारखंड में अप्रैल-मई 2027 में होंगे पंचायत चुनाव, बैलेट पेपर से पड़ेगा वोट