Home > Crime > मानगो के शंकोसाई रोड नंबर 1 का जियो कर्मी खंभे से गिरा, गंभीर हालत में टीएमएच में भर्ती, मुआवजे के लिए हुआ हंगामा

मानगो के शंकोसाई रोड नंबर 1 का जियो कर्मी खंभे से गिरा, गंभीर हालत में टीएमएच में भर्ती, मुआवजे के लिए हुआ हंगामा

जमशेदपुर : मानगो के शंकोसाई रोड नंबर 1 का रहने वाला जियो कर्मी गुलशन उस समय खंभे से गिर गया। जब वह जियो कंपनी का काम कर रहा था। खंभे से गिरने से उसके सर में गंभीर चोट लगी है। परिजन घायल गुलशन को लेकर बिष्टुपुर के टीएमएच में पहुंचे। टीएमएच में गुलशन को भर्ती कराया गया है। वहां गुलशन का इलाज चल रहा है। परिजनों ने टीएमएच में हंगामा भी किया। परिजनों की मांग है कि गुलशन को कंपनी मुआवजा दे। गुलशन के परिवार में उसकी मां के सिवा कोई नहीं है। अगर गुलशन को कुछ हो जाता है तो उसकी मां का क्या होगा। वह कैसे घर चलाएगी। परिवार के लोगों ने बताया कि गुलशन पहले जियो में काम करता था। बीच में नौकरी छोड़ दी थी। इधर एक महीने पहले फिर उसने जियो कंपनी ज्वाइन की थी। परिवार के लोगों का आरोप है कि गुलशन को सेफ्टी का कोई सामान नहीं दिया गया था।
इसे भी पढ़ें – टीनप्लेट में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुए फुटबॉल मैच में डीसी 11 ने एसडीओ 11 को हराया

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

2 Responses

  1. Pingback : जिओ फाइबर कंपनी कर्मी की टीएमएच में इलाज के दौरान हुई मौत, एनएच 33 पर काम के दौरान गिर गया था खंभे से,

Leave a Reply