Home > Jamshedpur > डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में साकची स्थित डीसी ऑफिस में हुई प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की बैठक, 224 विद्यालयों में होगी किचन की मरम्मत

डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में साकची स्थित डीसी ऑफिस में हुई प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की बैठक, 224 विद्यालयों में होगी किचन की मरम्मत

जमशेदपुर : डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की एक बैठक हुई। मंगलवार को ही इस बैठक में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की गई। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन के संचालन की स्थिति, विद्यालय में खाद्यान्न की उपलब्धता, किचन शेड की स्थिति आदि की समीक्षा की। जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया कि कुल 226 विद्यालय पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत चिन्हित किए गए हैं। इनमें बाउंड्री वॉल और पानी की पर्याप्त उपलब्धता है। डीसी ने निर्देश दिया कि मनरेगा के तहत यहां पोषण वाटिका का निर्माण कराया जाए। जिले के 1626 विद्यालयों में मिड डे मील का संचालन नियमित हो रहा है। डीसी ने खाने की गुणवत्ता की मानीटरिंग करने का निर्देश दिया। 224 विद्यालयों में किचन की मरम्मत की जानी है। इसके तहत 165 विद्यालयों में मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। डीसी ने प्राथमिकता के आधार पर किचन की मरम्मत का काम पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी ममता प्रियदर्शी के अलावा डीडीसी मनीष कुमार, एसडीओ धालभूम पीयूष सिन्हा आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें – रक्षाबंधन को लेकर डाक विभाग ने लांच किया ₹10 में वाटर प्रूफ लिफाफा, बिष्टुपुर स्थित प्रधान डाकघर में खोले गए तीन स्पेशल काउंटर, राखी विदेश भेजने के लिए भी एक काउंटर

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?