Home > Jamshedpur > घर से बाइक लेकर सब्जी खरीदने निकले युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने खरसावां में मारी टक्कर, एमजीएम व टीएमएच में चल रहा इलाज

घर से बाइक लेकर सब्जी खरीदने निकले युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने खरसावां में मारी टक्कर, एमजीएम व टीएमएच में चल रहा इलाज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां में घर से बाइक लेकर सब्जी लेने निकले दो युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में दोनों युवक शेख अरबाज और मोहम्मद अमन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मोहम्मद अमन को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है। जबकि, शेखर अरबाज का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। मोहम्मद अमन की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें- परसुडीह के सालगाझड़ी में चार युवकों ने पी ताड़ी, पैसा मांगने पर दुकानदार के सिर पर दे मारी बीयर की बोतल

You may also like
कदमा डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच अपराधी हथियार और लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार
जमशेदपुर में दरिंदगी की हदें पार: साकची के होटल में दो मासूमों से गैंगरेप, पुलिस ने 4 हैवानों को पकड़ा
विकसित भारत 2047 का सपना, पर्यावरणीय संतुलन ही है स्थायी समृद्धि की कुंजी : डॉ. विनोद बी माथुर
जमशेदपुर में दीपावली की रौनक, धनतेरस पर साकची बाजार में उमड़ी जबरदस्त भीड़

Leave a Reply