Home > Crime > गोलमुरी थाना क्षेत्र के गणिनाथ सेवा संस्थान के सामने से स्कूटी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

गोलमुरी थाना क्षेत्र के गणिनाथ सेवा संस्थान के सामने से स्कूटी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोलमुरी क्षेत्र के गणिनाथ सेवा संस्थान के सामने से विकास कुमार गुप्ता की स्कूटी चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में गोलमुरी मुस्लिम बस्ती के इम्तियाज उल हक उर्फ राजू और टुइला डूंगरी के रोहित सिंह को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की एक्टिवा बरामद कर ली गई है। पुलिस ने दोनों को लिखा पढ़ी करने के बाद सोमवार को जेल भेज दिया है। गोलमुरी थाना प्रभारी ने बताया कि इम्तियाज उल हक ने स्कूटी को चोरी करने के बाद रांची के हिंदपीढ़ी में अपने ससुराल में छिपा दिया था। पुलिस ने वहां छापामारी कर स्कूटी को बरामद की है।

इसे भी पढ़ें – परसुडीह के सालगाझड़ी में चार युवकों ने पी ताड़ी, पैसा मांगने पर दुकानदार के सिर पर दे मारी बीयर की बोतल

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply