Home > Crime > परसुडीह के सालगाझड़ी में चार युवकों ने पी ताड़ी, पैसा मांगने पर दुकानदार के सिर पर दे मारी बीयर की बोतल

परसुडीह के सालगाझड़ी में चार युवकों ने पी ताड़ी, पैसा मांगने पर दुकानदार के सिर पर दे मारी बीयर की बोतल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के सालगाझड़ी रेलवे फाटक के पास ताड़ी का पैसा नहीं देने पर 4 युवकों ने एक युवक को बीयर की बोतल से मारकर घायल कर दिया है। घटना सोमवार की सुबह की है। बताते हैं कि सालगाझड़ी के पास गालूडीह के दो युवक प्रदीप चौधरी और टुनटुन चौधरी ताड़ी बेचते हैं। सुबह कुछ युवक वहां पहुंचे और ताड़ी का दाम पूछा और दो बोतल लेकर ताड़ी पीने लगे। ताड़ी खत्म होने के बाद जब दुकानदार टुनटुन चौधरी ने उनसे पैसे मांगे तो युवक मारपीट पर उतारू हो गए और गाली गलौज करने लगे। एक युवक ने बीयर की बोतल टुनटुन चौधरी के सिर पर मार दी। इससे टुनटुन चौधरी घायल हो गया। बीच बचाव करने पर प्रदीप चौधरी को भी पीट दिया गया। शोरगुल सुनकर इलाके के लोग जुटे और मारपीट करने वाले युवकों को पकड़ लिया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका