Home > Business > लैंपस से वितरण के लिए कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग ने जिले में भेजें कृषि यंत्र, डीसी ने दी जानकारी

लैंपस से वितरण के लिए कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग ने जिले में भेजें कृषि यंत्र, डीसी ने दी जानकारी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : लैंपस के जरिए किसानों को कृषि यंत्र का वितरण किया जाएगा। यह कृषि यंत्र कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिले के कृषि विभाग को भेज दिए गए हैं। डीसी विजया जाधव ने गुरुवार को विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि जिस लैंपस को कृषि उपकरण लेना है वह अपने कार्यकारिणी में प्रस्ताव लेकर जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी के कार्यालय में आवेदन जमा कराएं।

इसे भी पढ़ें – कदमा के न्यू रानी कुदर की इकरा मस्जिद में नमाज से तरावी मुकम्मल होने पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह

यह कृषि यंत्र लघु एवं सीमांत कृषकों के अलावा अनुसूचित जाति व जनजाति और महिला कृषकों को 50 से 60% अनुदान पर वितरित किया जाएगा। इन कृषि उपकरणों का वितरण आरकेबीवाई आरएफटीएएआर योजना के तहत सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर उप योजना के लिए अनुदान पर वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा किसानों को दाल मिल व राइस मिल आदि चलाने के लिए भी लोन दिया जा रहा है। जो कृषि उपकरण वितरित किए जाने हैं उनमें कोनो विडर, मेजर सेल्फ ऑपरेटेड इंजन, नेपशेक स्प्रेयर, नेमसेक स्प्रेयर पावर चालित, प्लास्टिक मल्चिंग लेयरिंग मशीन, मशीन सीड कम फर्टिलाइजर डील आदि शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें- वायु प्रदूषण कम करने के लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने खरीदे 31 इलेक्ट्रिक ऑटो

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply