Home > Crime > रांची होकर चलेगी गुंटूर – बनारस – गुंटूर गंगा पुष्करम स्पेशल ट्रेन

रांची होकर चलेगी गुंटूर – बनारस – गुंटूर गंगा पुष्करम स्पेशल ट्रेन

न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची: रेल मंत्रालय द्वारा गंगा पुष्करम त्योहार पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए एवं यात्रियों की सुविधा के लिए गुंटूर से बनारस के बीच ट्रेन संख्या 07230/07229 गुंटूर – बनारस – गुंटूर गंगा पुष्करम स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया है। यह ट्रेन रांची होकर चलेगी। ट्रेन संख्या 07230 गुंटूर – बनारस गंगा पुष्करम स्पेशल ट्रेन 22 अप्रैल, 29 अप्रैल और 6 मई को गुंटूर से हर शनिवार को रवाना होगी। ट्रेन गुंटूर से बनारस के बीच तीन ट्रिप लगाएगी।
रात 2:55 बजे ट्रेन पहुंचेगी रांची
इस ट्रेन का गुंटूर प्रस्थान शनिवार 23:45 बजे , राजमंड्री आगमन 06:15 बजे प्रस्थान 06:20 बजे, रायगड़ा आगमन 15:40 बजे प्रस्थान 15:45 बजे, सम्बलपुर आगमन 20:40 बजे प्रस्थान 20:45 बजे, राऊरकेला आगमन 23:15 बजे प्रस्थान 23:20 बजे, हटिया आगमन 02:35 बजे प्रस्थान 02:40 बजे, रांची आगमन 02:55 बजे प्रस्थान 03:00 बजे , मूरी आगमन 03:55 बजे प्रस्थान 04:00 बजे, बरकाकाना आगमन 05:30 बजे प्रस्थान 05:40 बजे, गढ़वा रोड आगमन 09:25 बजे प्रस्थान 09:30 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय आगमन 13:30 बजे प्रस्थान 13:40 बजे, वाराणसी आगमन 16:10 बजे प्रस्थान 16:15 बजे एवं बनारस आगमन सोमवार 16:30 बजे होगा ।
बनारस से सोमवार को ट्रेन
ट्रेन संख्या 07229 बनारस – गुंटूर गंगा पुष्करम स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल 1 मई 8 मई को बनारस से गुंटूर के लिए रवाना होगी। ट्रेन बनारस से गुंटूर के लिए प्रत्येक सोमवार को रवाना होगी और तीन ट्रिप लगाएगी।
सुबह 5:15 बजे रांची पहुंचेगी ट्रेन
इस ट्रेन का बनारस प्रस्थान सोमवार 18:00 बजे, वाराणसी आगमन 18:10 बजे प्रस्थान 18:15 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय आगमन 19:00 बजे प्रस्थान 19:10 बजे, गढ़वा रोड आगमन 23:15 बजे प्रस्थान 23:20 बजे, बरकाकाना आगमन 03:10 बजे प्रस्थान 03:20 बजे, मूरी आगमन 04:20 बजे प्रस्थान 04:25 बजे , रांची आगमन 05:15 बजे प्रस्थान 05:20 बजे , हटिया आगमन 05:35 बजे प्रस्थान 05:40 बजे, राऊरकेला आगमन 09:00 बजे प्रस्थान 09:05 बजे, सम्बलपुर आगमन 11:00 बजे प्रस्थान 11:05 बजे, रायगड़ा आगमन 17:10 बजे प्रस्थान 17:15 बजे, राजमंड्री आगमन 00:03 बजे प्रस्थान 00:05 बजे एवं गुंटूर आगमन बुधवार 06:30 बजे ।
इतने होंगे कोच
इन ट्रेनों में जनरेटर यान का 01 कोच, एसएलआरडी का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 02 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 06 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 10 कोच एवं वातानुकूलित 2-टियर के 02 कोच, कुल 22 कोच होंगे।

इसे भी पढ़ें- सिदगोड़ा पुलिस ने बागुनहातू सूखा तालाब इलाके की रहने वाली युवती की आत्महत्या के मामले में प्रेमी समेत दो को भेजा जेल

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply