Home > Crime > सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच कर रही पुलिस

सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच कर रही पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में बुधवार को इस्लाम नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक का नाम मोहम्मद इस्माइल उर्फ मोहम्मद विक्की है। उसकी उम्र 24 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। मोहम्मद इस्माइल इस्लाम नगर में मस्तान शाह बाबा मजार वाली गली का रहने वाला था। आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद इस्माइल का पिता अरशद पश्चिम बंगाल के पुरुलिया गया हुआ था। मोहम्मद इस्माइल घर में अकेले था। बताते हैं कि वह पहले से तनाव में था। इसी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक तनाव में किसलिए था इसका पता नहीं चल पाया है।
इसे भी पढ़ें- साकची के गेस्ट हाउस में छापामारी के बाद पकड़ा गया सेक्स रैकेट, कई प्रेमी युगल गिरफ्तार

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply