Home > Jamshedpur > उलीडीह थाना क्षेत्र के कुंवर सिंह रोड पर स्क्रैप के गोदाम में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

उलीडीह थाना क्षेत्र के कुंवर सिंह रोड पर स्क्रैप के गोदाम में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के कुंवर सिंह रोड पर स्थित एक स्क्रैप के गोदाम में आग लग गई। घटना बुधवार की शाम की है। आग लगने के बाद घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताते हैं कि गोदाम में एक मजदूर खाना बना रहा था। तभी गैस सिलेंडर फट गया और इससे आग लगी। गैस सिलेंडर फटने से कोई घायल नहीं हुआ है। लेकिन गोदाम के मालिक का कहना है कि स्क्रैप का सारा सामान जल गया है। कई कागजात भी जल गए हैं। यह गोदाम विनोद सिंह का है। विनोद सिंह का कहना है कि लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
इसे भी पढ़ें – उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई के रहने वाले व्यक्ति को‌ एमजीएम थाने में पीटा गया, एसएसपी से शिकायत

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply