Home > Jamshedpur > पार्किंग स्थल का व्यवसायिक प्रयोग करने वाले भवन मालिकों के खिलाफ एक हफ्ते बाद शुरू होगी कार्रवाई, जेएनएसी में हुई बैठक

पार्किंग स्थल का व्यवसायिक प्रयोग करने वाले भवन मालिकों के खिलाफ एक हफ्ते बाद शुरू होगी कार्रवाई, जेएनएसी में हुई बैठक

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : पार्किंग स्थल का व्यावसायिक प्रयोग करने वाले भवन मालिकों के खिलाफ एक हफ्ते बाद कार्रवाई शुरू होगी। उसे लेकर जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने बुधवार को अपने कर्मचारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि जिन भवन में पार्किंग में व्यवसायिक प्रयोग होता पाया जाए। उनके मालिकों को नोटिस दें। भवन में नोटिस चिपकाएं। भवन मालिक के साथ अपनी फोटो भी खींच लें। नोटिस चिपकाने का फोटो खींच लें ताकि भवन मालिक यह बहाना ना बना सकें कि उन्हें नोटिस नहीं मिली है। साथ ही विशेष अधिकारी ने एसडीओ को पत्र लिखा है कि मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी जाए। नोटिस देने के एक हफ्ते बाद से पार्किंग स्थल पर बने अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई शुरू होगी।
इसे भी पढ़ें- साकची के गेस्ट हाउस में छापामारी के बाद पकड़ा गया सेक्स रैकेट, कई प्रेमी युगल गिरफ्तार

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply