Home > Crime > साकची के गेस्ट हाउस में छापामारी के बाद पकड़ा गया सेक्स रैकेट, कई प्रेमी युगल गिरफ्तार

साकची के गेस्ट हाउस में छापामारी के बाद पकड़ा गया सेक्स रैकेट, कई प्रेमी युगल गिरफ्तार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के कालीमाटी रोड स्थित कांति गेस्ट हाउस में मंगलवार को पुलिस ने मजिस्ट्रेट की के सामने छापामारी की। छापामारी में कई प्रेमी युगल गिरफ्तार हुए हैं। बताया जा रहा है कि 6 लड़कियां और 4 लड़के गिरफ्तार किए गए हैं। छापामारी से पता चला कि यहां सेक्स रैकेट चल रहा था। कई तरह के अनैतिक कार्य हो रहे थे। शराब की बोतलें भी छापामारी में बरामद हुई हैं। गेस्ट हाउस का संचालन बबलू सिंह नामक व्यक्ति कर रहा है। आसपास के लोग कई दिनों से प्रशासनिक अधिकारियों से इसकी शिकायत कर रहे थे। इसी के बाद यह छापामारी की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। छापामारी के लिए डीसी ने विशेष टीम का गठन किया था और कार्यपालक दंडाधिकारी सुनील कुमार को छापामारी के लिए भेजा गया था।


इसे भी पढ़ें- सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के विद्युत नगर में तालाब में अर्धनग्न अवस्था में मिली 4 साल की बच्ची, दुष्कर्म की आशंका

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा