Home > Jamshedpur > पटमदा समेत जिले के हरा राशन कार्ड धारकों को निशुल्क मिलेगा 5 किलोग्राम पैकेट का चावल, बीडीओ को मानिटरिंग करने का निर्देश

पटमदा समेत जिले के हरा राशन कार्ड धारकों को निशुल्क मिलेगा 5 किलोग्राम पैकेट का चावल, बीडीओ को मानिटरिंग करने का निर्देश

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जिले में पटमदा समेत सभी प्रखंडों और शहरी इलाकों में हरा राशन कार्ड धारकों को प्रति व्यक्ति 5 किलोग्राम चावल का पैकेट वितरित किया जा रहा है। चावल का यह पैकेट नवंबर से अप्रैल माह तक के लिए है। कुछ प्रखंडों में बुधवार को चावल के पैकेट का वितरण किया गया है। बाकी जगहों पर चावल के इस पैकेट का वितरण 20 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। जिले के सभी गोदामों में चावल के पैकेट की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति की जा चुकी है। डीसी विजया जाधव ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया है कि वह इस वितरण की मॉनिटरिंग करेंगे। अप्रैल माह में नवंबर माह के चावल का वितरण किया जाएगा। इसके बाद फिर दिसंबर, जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल के चावल का वितरण होगा। राशन कार्ड धारक अगर 15 दिन के अंदर चावल नहीं लेंगे तो उनका चावल लैप्स हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- 23 अप्रैल से 2 मई तक जिले के विभिन्न स्थानों पर लगेगा परिवहन कैंप, साक्षी में डीसी ने जारी किया आदेश, नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO