Home > Crime > जमशेदपुर में जुबिली पार्क के पास पत्नी ने क्यों की पति की पिटाई, वजह जान कर लोग रह गए हैरान

जमशेदपुर में जुबिली पार्क के पास पत्नी ने क्यों की पति की पिटाई, वजह जान कर लोग रह गए हैरान

Jamshedpur : बिस्टुपुर थाना क्षेत्र के जुबिली पार्क के पास मंगलवार दोपहर एक पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ घरेलू विवाद सड़क पर हंगामे (Jamshedpur crime) में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चाय दुकान चलाने वाली महिला अपनी दुकान पर काम कर रही थी, तभी उसका पति वहां पहुंचकर कमाई में से पैसे मांगने लगा। महिला द्वारा मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट ,(Jamshedpur Crime) तक पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में चोरी की वारदातें बढ़ीं: बिरसानगर से गोलमुरी तक चोरों का आतंक, पुलिस की बड़ी परीक्षा

महिला का आरोप है कि उसका पति न तो कोई काम करता है और न ही घर खर्च में सहायता देता है। आए दिन शराब पीकर गाली-गलौज करता है और घर में तनाव फैलाता है। लगातार झगड़ों से परेशान होकर महिला का धैर्य मंगलवार को टूट गया और उसने पति को सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया।

इस दौरान महिला का छोटा बच्चा रोते हुए उसे रोकने की कोशिश करता रहा, लेकिन महिला ने सार्वजनिक रूप से कह दिया कि वह अब पति के साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती। आसपास मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को अलग किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर स्थिति नियंत्रित हो सकी। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply