Home > Crime > मानगो में दो घरों में बड़ी चोरी, 32 लाख के जेवरात और 90 हजार नकद लेकर फरार हुए चोर

मानगो में दो घरों में बड़ी चोरी, 32 लाख के जेवरात और 90 हजार नकद लेकर फरार हुए चोर

जमशेदपुर, झारखंड : मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 2 में मंगलवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी (Ulidih Theft) को अंजाम दिया। दोनों घरों से कुल 32 लाख रुपए से अधिक के जेवरात और 90 हजार रुपए नकद गायब पाए गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लगातार बढ़ रही चोरी से लोगों में नाराजगी भी बढ़ रही है।

पहला मामला भजंत्री देवी के बंद घर का है, जहां परिवार तिलक समारोह में गया हुआ था। इसी बीच चोरों ने घर का ताला तोड़कर लगभग 20 लाख रुपए के सोने के जेवरात और 70 हजार रुपए नकद समेट  (Ulidih Theft) लिए। परिवार जब रात करीब 2 बजे लौटा तो मेन गेट का टूटा ताला देखकर सभी हैरान रह गए। अंदर जाकर देखा तो अलमारी और सामान पूरी तरह बिखरा पड़ा था।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Murder : भुइयांडीह में जुए के विवाद में युवक की हुई थी हत्या, पुलिस ने मुख्य आरोपी अशोक दुबे को गिरफ्तार किया

इसी मकान की दूसरी मंजिल पर रहने वाले औरंगनाथ के घर में भी चोरों ने सेंध लगाई। यहां से चोर लगभग 12 लाख रुपए के गहने और 20 हजार रुपए नकद ले गए। दोनों घटनाओं की सूचना पुलिस को दे दी गई है। उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर लोगों ने चिंता जताई है और पुलिस प्रशासन से सख्त गश्त तथा कार्रवाई की मांग की है।

You may also like
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

Leave a Reply