Jamshedpur : बिस्टुपुर थाना क्षेत्र के जुबिली पार्क के पास मंगलवार दोपहर एक पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ घरेलू विवाद सड़क पर हंगामे (Jamshedpur crime) में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चाय दुकान चलाने वाली महिला अपनी दुकान पर काम कर रही थी, तभी उसका पति वहां पहुंचकर कमाई में से पैसे मांगने लगा। महिला द्वारा मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट ,(Jamshedpur Crime) तक पहुंच गया।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में चोरी की वारदातें बढ़ीं: बिरसानगर से गोलमुरी तक चोरों का आतंक, पुलिस की बड़ी परीक्षा
महिला का आरोप है कि उसका पति न तो कोई काम करता है और न ही घर खर्च में सहायता देता है। आए दिन शराब पीकर गाली-गलौज करता है और घर में तनाव फैलाता है। लगातार झगड़ों से परेशान होकर महिला का धैर्य मंगलवार को टूट गया और उसने पति को सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया।
इस दौरान महिला का छोटा बच्चा रोते हुए उसे रोकने की कोशिश करता रहा, लेकिन महिला ने सार्वजनिक रूप से कह दिया कि वह अब पति के साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती। आसपास मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को अलग किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर स्थिति नियंत्रित हो सकी। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।




