Home > Crime > जमशेदपुर में चोरी की वारदातें बढ़ीं: बिरसानगर से गोलमुरी तक चोरों का आतंक, पुलिस की बड़ी परीक्षा

जमशेदपुर में चोरी की वारदातें बढ़ीं: बिरसानगर से गोलमुरी तक चोरों का आतंक, पुलिस की बड़ी परीक्षा

Jamshedpur (Jharkhand) : शहर में चोरों का तांडव लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात यह हैं कि अपराधी बेखौफ होकर वारदातों (Golmuri Theft) को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उनकी गिरफ्त तक नहीं पहुंच पा रही है।

ताजा मामला गोलमुरी थाना क्षेत्र के सद्भावना मार्केट (Golmuri Theft) का है, जहां एक दुकानदार अप्पा राव के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने 30 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद अप्पा राव ने इसकी सूचना गोलमुरी थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

इससे पहले, बिरसानगर इलाके में एक घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी (Golmuri Theft) होने की बड़ी घटना सामने आई थी। दोनों घटनाओं के बाद शहर के व्यापारी और स्थानीय लोग दहशत में हैं।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान, अनुभव साझा कर जताया आभार

लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखने वाली बात यह है कि पुलिस इन मामलों का खुलासा कब तक कर पाती है और चोरी की वारदातों पर रोक लगाने में कितनी सफल होती है। आने वाला समय ही इसका जवाब देगा।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply